फरीदाबाद: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के पार्षद प्रत्याशियों व मेयर के प्रत्याशी के नामांकन के मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णनपाल गुर्जर ने कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की भारी मतों से जीत होगी और कांग्रेस का बुरा हाल होगा कई जगहों पर तो कांग्रेस ने हार के डर से पार्टी की टिकट भी नहीं दी. चुनाव होने से पहले ही कांग्रेस ने हार मान ली है