लोनी: इंदिरा मार्केट कॉलोनी स्थित एक दोना पत्तल की दुकान में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने पानी डालकर बुझाई
Loni, Ghaziabad | Mar 15, 2024 लोनी कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मार्केट कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक दोना पत्तल की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने आग की सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।