गैरतगंज: गैरतगंज में किसानों का उग्र प्रदर्शन, चक्का जाम कर सौंपा ज्ञापन
रायसेन जिले के गैरतगंज में गुरुवार को किसानों का आक्रोश सड़कों पर खुलकर देखने को मिला। क्रांतिकारी किसान संगठन (मध्य भारत) के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कृषि समस्याओं को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन देर तक जारी रहा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। जनपद ग्राउंड से शुरू हुए आंदोलन में किसानों ने शासन और प्रशासन