ज्ञानपुर: कूटरचित दस्तावेजों से जमीन हड़पने के मामले में औराई तहसील के लेखपाल को किया गया गिरफ्तार
जनपद भदोही में एक लेखपाल को कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लेखपाल चंद्रभान ने एक व्यक्ति को मृत बताकर उसकी जमीन को अन्य लोगों के नाम पर दर्ज करा दिया। पुलिस के अनुसार, यह मामला मार्च 2024 में सामने आया था जब ग्राम अमवांमाफी निवासी आशीष पांडेय ने थाना गोपीगंज में शिकायत दर्ज कराई थी।