रावतभाटा: रावतभाटा एसीजेएम ज्योति शर्मा का राजसमंद तबादला, अधिवक्ताओं ने सराहा न्यायिक कार्यकाल
विजय सिंह ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा न्यायालय में कार्यरत एसीजेएम ज्योति शर्मा के राजसमंद तबादले पर बार एसोसिएशन ने सम्मान समारोह आयोजित किया। अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल को सफल बताते हुए कहा कि न्यायालय मामलों के निस्तारण में जिले में अव्वल रहा। उनके कार्यकाल में लंबित मुकदमों की संख्या में भी बड़ी कमी दर्ज की गई।