ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नगर में सूने घर का ताला तोड़कर हुई लाखों की चोरी, मामला दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
ब्यौहारी क्षेत्र में इन दिनो चोरों की हौसले बुलंद आए दिन चोरी की वारदात हो रही हैं, अब फिर आशा चतुर्वेदी के सुने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात एवं नगद रुपए चोरी कर फरार हो गए हैं पुलिस से मामले की शिकायत आशा चतुर्वेदी के द्वारा की गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।