ब्यौहारी: ब्यौहारी बाणसागर डैम का गेट खोलते ही सोन नदी में बढ़ गया जलस्तर, बीच धार में फंस गए दो युवक
मूसलाधार बारिश के चलते ब्यौहारी बाणसागर डैम में क्षमता से अधिक जल भराव को देखते हुए गेट खोले गए। गेट खोलते ही सोन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और बीच धार में मछली पकड़ने गए दो युवक फस गए, दोनों युवक पेड़ में चढ़कर मदद मांग रहे हैं तो रेस्क्यू टीम पानी कम होने का इंतजार कर रही है। कलेक्टर ने तीनों गेट को बंद कर दिया।