सुसनेर: परसुलिया सड़क पर सड़क बत्ती लगाते समय नप का कर्मचारी मौत के मुंह से बचा, साथी ने समय रहते संभाला
परसूलिया रोड पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे स्ट्रीट लाइट लगाते समय नप कर्मचारी गिरीश राठौर को अचानक करंट लग गया। इसी दौरान नीचे खड़े कर्मचारी सुनील जैन ने उन्हें गिरते समय संभाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायल कर्मचारी को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ।बृजभूषण पाटीदार ने उपचार किया और एक्स-रे कराया। जानकारी मिलने पर अध्यक्ष प्रदीप सोनी भी अस्पताल पहुंचे