धमतरी: झिरिया में एक युवक ने अपने खेत में स्थित पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झिरिया निवासी कोमल साहू रविवार की शाम अपने खेत में स्थित एक पेड़ में फांसी लगा लिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी से उतार कर पोस्टमार्टम लाया गया। आज रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण ज्ञात है।