बहराइच: धर्मपुर बेझा में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की हुई मौत, भैंस चरा कर लौटते समय हुआ हमला
बहराइच के कतर्नियाघाट इलाके में बाघ ने एक किसान को अपना निवाला बना डाला। मृतक मवेशी चराने गया था तभी हमलावर बाघ उसे दबोचकर झाड़ियों में ले गया। काफी तलाश के बाद मृतक का अधखाया शव बरामद हुआ है। मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर बेझा गांव निवासी दशरथ रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए ककरहा रेंज के जंगल में गऐ थे। तभी बाघ के हमले में किसान की मौत हो गई