हाजीपुर: हीटवेव और आग से निपटने के लिए वैशाली प्रशासन मुस्तैद, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
हाजीपुर समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिला, अनुमण्डल एवं प्रखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने हीटवेव (लू) एवं अगलगी की घटनाओं से निपटने हेतु तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।