छबड़ा: छबड़ा में आज से डीएपी खाद का वितरण शुरू, 12 फर्मों के पास 5760 उपलब्ध
Chhabra, Baran | Jun 25, 2026 छबड़ा,में गुरुवार से कस्बे में किसानों के लिए डीएपी खाद का वितरण शुरू हो गया है। कृषि विभाग की देखरेख में कस्बे की 12 फर्मों के माध्यम से खाद किसानों तक पहुंचाई जाएगी। कृषि विभाग के सहायक निर्देशक चौथमल मीणा ने बताया कि सभी 12 फर्मों के पास कुल 5760 डीएपी खाद के कट्टे उपलब्ध कराए गए हैं।