थाना लोनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 152/2026, धारा 109(1), 140(3), 3(5)/61(2) बीएनएस के अंतर्गत अपह्रत ओमकार पुत्र राममहर की तलाश हेतु गाजियाबाद पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी एवं थाना प्रभारी लोनी के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों, एनडीआरफ एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर द्वारा एक सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा गंग नहर, जनपद मेरठ से लेकर जनपद हापुड़, बुलंदशहर और अलीगढ़ तक विस्तृत तलाशी की जा रही है। सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस बल द्वारा निम्नलिखित स्थानों पर सघन तलाश की जा रही है:
गंग नहर: नहर के दोनों किनारों और जल मार्ग में तलाश की जा रही है।
रजवाहे एवं छोटी नहरें: गंग नहर से निकलने वाली सभी छोटी नहरों, रजवाहों और उनके आसपास के संदेहास्पद क्षेत्रों में सघन तलाश की जा रही है ।
झाड़ियाँ और दुर्गम क्षेत्र: स्थानीय निवासियों से पूछताछ करते हुए नहर के किनारे स्थित झाड़ियों और सुनसान इलाकों में बारीकी से तलाश की जा रही है ।
@Uppolice
Ghaziabad, Uttar Pradesh | Jun 7, 2026