बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटी पंचायत के कंसरा मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला का सोमवार को भव्य समापन हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव शामिल हुए। छऊ कलाकारों ने लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, दुर्गा महिषासुर वध तथा रामायण आधारित पौराणिक कथाओं की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।