कार्रवाई रेलवे मालगोदाम, लक्ष्मीबाई नगर, इंदौर क्षेत्र में की गई। DCP क्राइम ने रविवार 4 बजे बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के उद्देश्य से वहां मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई।