गुना नगर: कर्नलगंज: मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर पर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ तीन युवकों ने की बेरहमी से मारपीट, घटना CCTV में कैद
गुना के कर्नलगंज क्षेत्र में मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर को लेकर तीन अज्ञात युवकों ने रद्दी व्यापारी मुकेश अहिरवार पर हमला कर दिया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। घायल मुकेश का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया, जबकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।