बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में मृत तेंदुए का डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, मौत का कारण नहीं हुआ स्पष्ट
कतर्नियाघाट जंगल में मृत मिले तेंदुए का को डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। फील्ड डायरेक्टर दुधवा ने पोस्टमार्टम के पैनल का गठन किया। DFO व अन्य अफसरों की देखरेख में पोस्टमार्टम हुआ। लेकिन मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। DFO कतर्नियाघाट बी शिव शंकर ने बताया की मृत तेंदुए के शरीर के आंतरिक अंगों की जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया है।