सीतापुर: खैराबाद इलाके में संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला 24 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप
जनपद के खैराबाद इलाके में संदिग्ध अवस्था में एक 24 वर्ष के युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले की सूचना परिवार को दी इसके बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तहकीकात भी जारी है।