हनुमानगढ़: जिले के पल्लू में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 5.82 ग्राम हेरोइन और 180 नशीली कैप्सूल के साथ युवक को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले के पल्लू में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 5.82 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा व 180 नशीली प्रेगाबलीन कैप्सूल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पवन कुमार पुत्र जगदीश कुमार के खिलाफ जिले के पल्लू थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।