केसली: अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ओबीसी क्रांति सेना का धरना 17वें दिन जारी
Kesli, Sagar | Mar 3, 2025 गौरझामर में स्थित दत्तात्रेय मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने एवं जमीन को दानदाताओं को वापिस करने की मांग की लेकर ओबीसी क्रांति सेना के द्वारा दिया जा रहा धरना 17 वे दिन भी जारी रहा। क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष धनसिंह लोधी ने धरना का समर्थन करते हुए कहा कि शासन प्रशासन अतिक्रमण को तत्काल हटाए नहीं तो हम उग्र आंदोलन के लिए तैयार हैं ।