केसली: आशा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा
Kesli, Sagar | Feb 24, 2025 ब्लाक की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पुलिस थाना पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बताया कि आशा कार्यकर्ता सावित्री तिवारी द्वारा मेढ़की पंचायत के खुशीपुरा में टीकाकरण कराया जा रहा था। इसी दौरान राधे पिता मुल्ले अहिरवार ने सावित्री से अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। जिसकी सूचना सावित्री द्वारा 100 डायल के माध्यम से पुलिस को दी गई थी।