केसली: ग्राम कंजेरा में डेढ़ साल के बच्चे की नहर में डूबने से हुई मौत, मर्ग कायम
Kesli, Sagar | Feb 26, 2025 ग्राम कंजेरा में एक डेढ़ वर्षीय बालक की सतधारा जलाशय की नहर में डूबने से मौत हो गई। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंजेरा में डेढ़ वर्षीय राजेश पिता सोहन गौंड सोमवार सुबह घर के सामने से सतधरा जलाशय में खेलते समय कब डूब गया, किसी को पता नहीं चला। जब दादा ने आकर पूछा कि राजेश कहीं दिख नहीं रहा है, इसके बाद परिजन ने राजेश की तलाश की |