टीकमगढ़: गंगा दशमी पर कुंडेश्वर धाम में भक्ति और जल संरक्षण का संगम, जमडा़र नदी घाट पर हुई भव्य महा आरती
गंगा दशमी पर्व के अवसर पर आज सोमवार शाम 7 वजे जमडा़र नदी के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया महाआरती मे बड़ी संख्या मे श्रद्धालु शामिल हुए प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारीयां की गई थी टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा भारत मे नदियों को मां का दर्जा दिया गया है इसलिए सभी नागरिकों को सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए जल संरक्षण मे भागीदारी निभानी चाहिए