बबेरू: बिसंडा पुलिस ने डीजे मशीन चोरी करने वाले अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
Baberu, Banda | Jun 25, 2026 बाँदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बिसंडा थाना पुलिस के द्वारा डीजे की मशीन चोरी करने वाले अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।