आज़मगढ़: हीरापट्टी से पांच फरवरी से घर से निकला किशोर लापता, पुत्र के सदमे में मां ने से अन्न जल त्यागा, पुलिस से लगाई गुहार
शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम हीरापट्टी निवासी 17 वर्षीय सूरज यादव पुत्र मनोज यादव राहुल शहर के लक्षिरामपुर स्थित सांकृत्यायन स्कूल का कक्षा 12 का विद्यार्थी है। सूरज के पिता लुधियाना में कार्य करते हैं। उनका परिवार आजमगढ़ शहर के हीरापट्टी स्थित पुस्तैनी घर में परिवार रहता है। 5 फरवरी की शाम को समय लगभग 5 बजे सूरज घर में अपनी मां से भूख लगने की बात कहकर निकला।