आज़मगढ़: RO व ARO की परीक्षा को लेकर शहर समेत जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रदेश भर में समीक्षा अधिकारी RO और सहायक समीक्षा अधिकारी ARO की परीक्षा 11 फरवरी रविवार को दो पालियों में कराई जा रही है। इसी क्रम में आजमगढ़ शहर समेत जनपद भर में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह साढ़े नौ बजे से प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई। इससे पूर्व ही अलग-अलग स्थान से अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्रों पहुंचने लगे।