आज़मगढ़: कटघर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव, 8 फरवरी से थी लापता, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
सिधारी थाना के कटघर में शुक्रवार को दिन में रेलवे ट्रैक पर 24 वर्षीय प्रतिभा की लाश मिली थी। कुछ घंटे बाद ही शव की शिनाख्त हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सिधारी थाना के सम्मोपुर गांव निवासी रोशन विश्वकर्मा के अनुसार उसकी बहन प्रतिभा विश्वकर्मा 8 फरवरी की शाम से खाना बनाने खाने के बाद बहन लापता हुई थी।