आज़मगढ़: आरओ व एआरओ परीक्षा को लेकर 492 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की लगा दी गई ड्यूटी, पल्हनी बीआरसी पर रही गहमा गहमी
11 फरवरी को 88 परीक्षा केंद्रों पर UP PSC के द्वारा आयोजित होने वाली RO व ARO की परीक्षा को संपन्न कराना है। करीब 40700 अभ्यर्थियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसमें 36 केंद्र शहर व आसपास के पल्हनी शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत बनाए गए हैं। इसके अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी परीक्षा केंद्रों को बनाया गया है। इसमें 492 परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है।