आज़मगढ़: सदर तहसील के बगल में लेखपाल भवन में रिपोर्ट लगवाने को लेकर लेखपाल से हुई मारपीट, 1 नामजद समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के सदर तहसील के बगल में स्थित लेखपाल संघ भवन में अपने पक्ष में रिपोर्ट लगवाने को लेकर शुक्रवार की देर शाम मनबढ़ों द्वारा लेखपाल को कमरा बंदकर उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस एक नामजद सहित तीन के खिलाफ एक दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कर रविवार से जांच में जुट गई।