राठ: घरेलू विवाद के चलते कलयुगी पुत्र ने मां को बेरहमी से पीटकर किया घायल, पीड़ित महिला ने कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | May 1, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गाँव की की निवासी एक वृद्ध महिला ने अपने कलयुगी पुत्र पर घरेलू विवाद के चलते गाली गलौज कर जमीन में पटककर लात घूँसों से मारपीट करने सहित ईंट मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।