कोटड़ी: पारोली के पास दो दिन पुराना शव मिलने से मची सनसनी
पारोली के पास दो दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पारोली कस्बे के निकट गढ़ गेहूली माताजी के गेट के पास मंगलवार दोपहर सड़क किनारे दो दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पारोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी सियाराम ने बताया कि मृतक की पहचान चंद्रा भील निवासी पारोली के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुस