कुटुंबा: अंबा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय घायल, गंभीर हालत में किया गया रेफर
एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसके कारण बाइक सवार डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अंबा बाजार के हरिहरगंज रोड स्थित स्मार्ट प्वाइंट के सामने एनएच 139 पर रविवार की दोपहर लगभग 3:00 की है। घायल की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के ढूंढा गांव निवासी 30 वर्षीय देवी दयाल उर्फ सोनू के रूप में की गई।