पिनाहट थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने प्रदीप की 17 वर्षीय पुत्री भावना के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान हुए पथराव में प्रदीप और उनकी पत्नी सुनीता भी घायल हो गए। परिजन तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां