मंझनपुर: कौशाम्बी थाना के अशोक किला के पास मनचले की शर्मनाक हरकत, महिलाओं पर फब्तियां कसते गाना गा रहा था, पुलिस ने दबोचा
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के अशोक किला के पास एक मनचले की शर्मनाक हरकत सामने आई, जहां वह राह चलती महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गाकर उन्हें शर्मसार कर रहा था। इस दौरान महिलाएं लज्जा के कारण सिर झुकाकर वहां से गुजरने को मजबूर थीं। कौशाम्बी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।