करछना: बडोखर के युवक द्वारा भीम आर्मी पार्टी के संस्थापक पर की गई अभद्र टिप्पणी, पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से की शिकायत
करछना क्षेत्र के बडोखर गांव के रहने वाले प्रिंस तिवारी पुत्र अजय तिवारी के द्वारा भीम आर्मी पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को करछना थाने में शिकायत दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।