कासगंज: कासगंज में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उद्यमियों से संवाद, स्वरोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी
कासगंज के जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में उद्यमियों, व्यवसायियों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार, उद्यमिता एवं वित्तपोषण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।