पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। रूपईडीहा थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 13 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाबान (19) पुत्र कमरूद्दीन, निवासी चकिया रोड, रूपईडीहा, बहराइच के रूप में हुई है