बरियातु: बरवाडीह गांव स्थित डोभानुमा गड्ढा में डूबने से दो मासूम चचेरी बहनों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बारियातू थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव स्थित डोभानुमा गड्ढा में डूबने से गुरुवार को दो मासूम चचेरी बहनों की मौत हो गई।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 10 बजे घर से खेलने के लिए दोनों बहनें बाहर निकली थीं। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर 1 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी दोनों पानी भरेगड्ढे मे डूबे हुए हैं l