पानीपत: रोडवेज कंडक्टर की पिटाई पर भड़के MLA इंदु राज, भाजपा पर तानाशाही का आरोप, पानीपत पंप संचालिका से माफी की मांग
सोनीपत जिले के बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदु राज भालू ने अपने कार्यालय में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पानीपत के एक पेट्रोल पंप पर रोडवेज कंडक्टर के साथ हुई मारपीट को अत्यंत शर्मनाक और सत्ता के घमंड का प्रतीक बताया। भालू ने पेट्रोल पंप संचालिका पर अभद्र टिप्पणी, बदसलूकी, कंडक्टर को बुलाकर पीटने और कंडक्टर–ड्राइवर से अधिकारियों के दबाव में माफी मंगवाने