हाथरस: न्यायालय से घर जा रहे अधिवक्ता के साथ बाइक सवार बदमाशों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कठा के पास न्यायालय से घर जा रहे अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार गौतम के साथ अपाचे बाइक पर सवार अज्ञात तीन बदमाशों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद अधिवक्ता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।