धार: मांडू में मेघवाल चारण समाज ने मनाई धणीमातंग देव की जयंती, भव्य चल समारोह में विभिन्न जिलों के समाजजन हुए शामिल
मांडू में गुरुवार को मेघवाल चारण समाज ने धणीमातंग देव की की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस धार्मिक आयोजन में बड़वानी, खरगोन, धार और महेश्वर सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।