प्रसूता महिला की मौत मामले में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
कहा जल्द हो दोषी लोगों पर कार्रवाई
ढालपुर अस्पताल का है यह मामला
Kullu Times
रितिका शर्मा का कहना है कि उनकी भाभी ढालपुर अस्पताल में प्रसव के लिए आई थी। ऐसे में तय तिथि से पहले ही उसकी भाभी का प्रसव करवाया गया। लेकिन प्रसव के बाद भी उनकी हालत बिगड़ी रही।।परिजनों ने इस बारे में मौके पर मौजूद स्टाफ को भी जानकारी दी थी। लेकिन स्टाफ ने बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया। जिसके चलते महिला की मौत हो गई। ऐसे में अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वास्थ्य विभाग से मांग करता है कि इस मामले की जल्द जांच की जाए और दोषी कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
Kullu, Kullu | Jun 27, 2026