पिथौरागढ़ के एल.डी.भट्ट मैमोरियल स्कूल में 'मोबाइल नहीं पुस्तक दें' अभियान के तहत बाल साहित्य की किताबें बांटी गईं। बाल साहित्यकार ललित शौर्य और समाजसेवी जुगल किशोर पांडेय ने मोबाइल के सीमित उपयोग पर जोर दिया। प्रधानाचार्य ने बाल साहित्य के महत्व को भी बताया।