बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार विधायक एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने निवास कार्यालय में लोगों से मुलाकात की, सुनी समस्याएं
आज रायपुर निवास कार्यालय में आए नागरिकों से बलौदा बाजार विधायक एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बलौदा बाजार भाटापारा, सारंगढ़ बिलाईगढ़ समेत आसपास से जिले के लोग उनसे मिलने पहुंचे हुए थे और अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर चर्चाएं भी की