पेटरवार: खेतको में गोवंश से लदा संदिग्ध वाहन पकड़ा गया, जांच जारी
पेटरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेतको बाईपास सड़क के पास गोवंश लदा संदिग्ध वाहन पकड़ाया है।गुरुवार समय दस बजे मिली जानकारी में बताया गया कि अभी फिलहाल जांच जारी है।बताया गया कि 6 मई को स्थानीय लोगों ने मवेशियों से लदी एक पिकअप वैन को पकड़ा। वैन में बेदर्दी से ठूंसे गए मवेशियों को देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।