कोडरमा: बाराडीह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ कानून की जानकारी दी गई
झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में आज बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कोडरमा प्रखंड के बाराडीह पंचायत भवन स्थित सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l