घुवारा: घुवारा में पशु चिकित्सा विभाग के कम्पाउंडर उमाकांत तिवारी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
घुवारा में पशु चिकित्सा विभाग के कम्पाउंडर उमाकांत तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंगलवार की शाम 5 बजे लाला मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, किसानों और गणमान्य नागरिकों ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।