महाराजगंज: शिवगढ़ पुलिस ने 2 घंटे में हत्या की घटना का अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
25 अप्रैल शनिवार शाम 4:00 बजे वृद्ध महिला की हत्या की घटना का अनावरण करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त के द्वारा शुक्रवार की देर शाम 7:30 बजे के आसपास मृत महिला की हत्या कर दी गई थी। दी गई तहरीर के मुताबिक पुलिस छानबीन कर रही थी। तभी मुखबिर खास की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।