मौदहा: बिवांर थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
बिवांर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बिवांर थाना क्षेत्र के निवादा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को मसगांव थाना मुस्करा निवासी ऋषि बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायतकर्ता के अनुस