जबलपुर: घर में काम करने वाली महिला के साथ मारपीट, गली में घसीटने का वीडियो वायरल
जबलपुर शहर के आधारताल थाना क्षेत्र में महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। पीड़िता, जो आरोपी के घर काम करती थी, ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला को गली में घसीटते हुए ले जाया जा रहा है। घर में काम करने के दौरान शुरू हुआ विवाद-पीड़िता के अनुसार, वह आरोपी के घर घरेलू काम करती थी।